फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's flow begins to slow; water level drops by 22 cm.

Chandauli News: थमने लगी गंगा की रफ्तार, 22 सेमी जलस्तर घटा

Mon, 24 Aug 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ganga's flow begins to slow; water level drops by 22 cm.
बलुआ में  पानी में डूबा भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्रा​धिकरण का कार्यालय। संवाद
पीडीडीयू नगर। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार थमी है। पिछले 24 घंटे में 22 सेमी तक पानी कम हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम 6 बजे तक जलस्तर 68.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले शनिवार की शाम छह बजे जलस्तर 69.20 मीटर तक पहुंचा था। इस समय गंगा चेतावनी बिंदु से 1.28 मीटर नीचे है।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से गंगा के जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। चेतावनी बिंदु तक जलस्तर पहुंचने के कारण शनिवार को गंगा में नावों का संचालन बंद करा दिया गया था। वहीं, शनिवार से जलस्तर में कमी आने लगी। लगभग एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का पानी कम होने लगा। इस तरह चौबीस घंटे में 22 सेमी तक जल स्तर कम हुआ। इससे गंगा का जल स्तर कम होने के बाद अब कटान में और तेजी आने की आशंका है।
विज्ञापन

इससे तटवर्ती पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला सहित अन्य गांवों में खेतों के पास से पानी वापस होने लगा है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है। वहीं 71.262 मीटर पर खतरे का निशान है। वहीं, नौ सितंबर 1978 को आई बाढ़ के दौरान गंगा का जलस्तर सर्वाधिक 73.901 मीटर तक पहुंचा था। हालांकि बलुआ घाट का शवदाह स्थल, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का भवन और शौचालय अभी डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed