फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga's flood speed reduced, one cm increase per hour

Chandauli News: गंगा के बाढ़ की रफ्तार हुई कम, प्रति घंटे एक सेमी बढ़त

Mon, 24 Jul 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ganga's flood speed reduced, one cm increase per hour
पीडीडीयू नगर। चंदौली में गंगा के जलस्तर में कमी आई है। वर्तमान में प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के रविवार की शाम छह बजे तक गंगा का जल स्तर 65.39 मीटर रहा। वहीं शनिवार की शाम छह बजे तक 65.15 मीटर रहा। इस तरह रविवार को गंगा अपने चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 4.9 मीटर नीचे है। चंदौली में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांव के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन


रविवार को गंगा बढ़ाव की रफ्तार कम हुई है लेकिन बाढ़ का खतरा टला नहीं है। अभी भी गंगा एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। इससे तटवर्ती इलाके के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बरकार हैं। दिल्ली में यमुना का जलस्तर भी बढ़ने की सूचना ने लोगों को चिंता में डाल रखा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी गंगा का जलस्तर थमने वाला नहीं है। यदि इसी रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ता रहा तो गंगा बाढ़ की चेतावनी बिंदु 70.26 को पार कर लेंगी। गंगा में बढ़ाव के कारण पड़ाव, कुंडा कला, कुंडा खुर्द, रौना, कैली, भूपौली, बलुआ, नरौली सहित अन्य इलाकों के लोग चिंतित हैं। रविवार को गंगा का पानी श्मसान घाट तक को छू रहा था। बलुआ घाट की पूरी सीढि़यां गंगा में समा चुकी है। गंगा के जलस्तर का खतरे का बिंदु 71.26 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed