फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga water level rises by 30 cm in 24 hours, concern grows in riverside areas.

Chandauli News: 24 घंटे में 30 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी चिंता

Tue, 28 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises by 30 cm in 24 hours, concern grows in riverside areas.
टांडाकला में बढ़ रहा गंगा का जल स्तर। संवाद - फोटो : Samvad
पीडीडीयू नगर। गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। बलुआ घाट की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है, जबकि जहां अब तक रेत दिखाई दे रही थी, वहां अब पानी फैलने लगा है।
विज्ञापन

इस वर्ष मानसून में देरी के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार धीमी रही। पिछले दिनों उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश से जलस्तर बढ़ा था, लेकिन बारिश कम होने पर इसमें ठहराव आ गया। रविवार देर रात से गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार शाम चार बजे चंदौली में गंगा का जलस्तर 61.36 मीटर दर्ज किया गया, जबकि रविवार शाम चार बजे यह 61.06 मीटर था। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। इस प्रकार वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से 8.902 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा कला संवाददाता के अनुसार स्थानीय गंगा घाट पर पिछले दो दिनों से जलस्तर में बना ठहराव समाप्त हो गया है। रविवार देर रात से नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। इससे तटीय इलाकों के ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है।
नाविक अनिल निषाद ने बताया कि रविवार देर रात से गंगा का जलस्तर दोबारा बढ़ रहा है। इससे किसान अपनी फसलों और उपजाऊ भूमि को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed