फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga water entered the changing room and cremation ground

Chandauli News: चेंजिंग रूम और शवदाह स्थल में घुसा गंगा का पानी

Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ganga water entered the changing room and cremation ground
चहनिया। बलुआ घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को जलस्तर 67.38 मीटर पर था और 24 घंटे में बढ़कर सोमवार की शाम जलस्तर 67.86 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 2.4 मीटर नीचे है।
विज्ञापन

उधर, लोगों को चिंता सता रही है कि इसी रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो जल्दी ही चेतावनी बिंदु के पास पहुंच सकता है। उधर, पानी सीढ़ियों को लांघते हुए मां गंगा मंदिर होते हुए चेंजिंग रूम तक पहुंच गया है। चेंजिंग रूम आधा डूब गया है। अंत्येष्टि स्थल भी पानी में डूबने से लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। उधर, गंगा का लगातार जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी, पुरागणेन, चकरा, हरधनजुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगांवा, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि के ग्रामीणों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन बाढ़ के दौरान पूर्व में गंगा में समाहित हो चुकी है। इस बार भी गंगा में लगातार पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के किसानों को उपजाऊ जमीन के कटान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed