फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga stopped at the doorstep of more than 20 villages.

Chandauli News: 20 से ज्यादा गांवों की दहलीज पर पहुंचकर ठहर गईं गंगा

Sat, 05 Sep 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ganga stopped at the doorstep of more than 20 villages.
टांडाकला में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद
पीडीडीयू नगर। लगातार पांच दिनों तक बढ़ोत्तरी के बाद शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी। केंद्रीय जल आयोग ने शुक्रवार की शाम 6 बजे तक जलस्तर 70.58 मीटर पर दर्ज किया। बृहस्पतिवार को यह 70.60 मीटर पर था। इस तरह 24 घंटे में जलस्तर 2 सेमी कम हुआ है। हालांकि अभी भी पानी चेतावनी बिंदु 33 सेमी ऊपर और खतरे के निशान 71.262 मीटर से सिर्फ 68 सेमी नीचे है। गंगा में पानी चढ़ने से 40 गांवों की दहलीज पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चहनिया और धानापुर के 50 से अधिक गांव गंगा के तटवर्ती हैं। बाढ़ आने पर इन गांवों के लोगों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 71.262 मीटर पर लगा है। जिले में वर्ष 1978 में बाढ़ आई थी। उस दौरान गंगा का जलस्तर 73.9 मीटर तक पहुंच गया था। गंगा में पानी बढ़ने से नियामताबाद विकास खंड के पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, मवई कला, सहजौर, रौना, कुरहना, बहादुरपुर, मढिया, चहनियां विकास खंड के बिसूपुर, महुआरी, बलुआ सराय, महुअर, मुकुंदपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, चकरा, पूरा गणेश,विजय का पुरा, टांडाकला सहित अन्य गांवों के सिवान पानी में डूब गए हैं। वहीं दरवाजे से चंद कदम दूरी पर पानी देख ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed