फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga is increasing at the speed of two cm per hour

गंगा के जलस्तर में बढोत्तरी का सिलसिला जारी

Mon, 02 Aug 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga is increasing at the speed of two cm per hour
चहनियां। गंगा के जल स्तर में दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस तरह चौबीस घंटे में जल स्तर लगभग एक मीटर और बढ़ गया। इस तरह अब जिले में गंगा खतरे के निशान से नौ मीटर नीचे रह गई है
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश, बांधों से गंगा में जल छोड़े जाने की वजह से गंगा के जल स्तर में पिछले तीन दिनों से बढ़ोत्तरी जारी है।पिछले तीन दिनों से गंगा का जल स्तर तीन मीटर तक बढ़ गया है। इससे तटवर्ती गांवों में गंगा लबालब होने लगी है। पानी के बढ़ते जलस्तर से गंगा के तटवर्ती क्षेत्र भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशापुर, महुआरी, सराय, बलुआ,डेरवा, महुअर, जुड़ा हरधन, गंगापुर, पुरा विजयी, पुरा गनेश, सोनवरसा, टांडा, महमदपुर, सरौली, जमालपुर, बड़गांवा, शेरपुर, सरैया, हसनपुर, तिरगाव, भूसौला, मकुंदपुर, नादी, निधौरा, सहेपुर सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। जिले में खतरे का निशान 70 मीटर पर है। वर्तमान में 61 मीटर के लेबल पर गंगा बह रही हैं। इस तरह गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से नौ मीटर नीचे है। क्षेत्र के विजय नारायण पांडेय, राजमणी पांडेय, मदन यादव, रमाकांत पांडेय, श्याम नारायण पांडेय आदि ग्रामीणों ने कहा कि जिस रफ्तार से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। उससे बाढ़ की आशंका बलवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed