{"_id":"5f45466a8ebc3e3cb654154a","slug":"ganapati-bappa-morya-come-soon-next-year-chandauli-news-vns5434188196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
विज्ञापन
लीनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जित करने जाते श्रद्धालु।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की शाम विधि विधान से किया गया। नगर के अलीनगर सहित विभिन्न इलाकों में तीन दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। हालांकि कोरोना की वजह से लोगों ने घरों में ही गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थीं वहीं जगह जगह कलश स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया।
नगर के अलीनगर में मां हंसवाहिनी क्लब की ओर से विक्की रस्तोगी के आवास पर स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का पूजा अर्चन के बाद मानसरोवर तालाब में विसर्जन किया गया। इसके पूर्व तीन दिनों तक विधि विधान से गणपति की पूजा अर्चना की गई। सोमवार को सिद्धविनायक को मोदक का भोग लगाया। इसके बाद भव्य आरती उतारी। देर शाम महिलाओं ने एक थाल को गंगाजल से पवित्र किया। उसपर स्वास्तिक चिह्न बनाए और गुलाबी वस्त्र पर गणपति की प्रतिमा रखी और इसके बाद महिलाएं, पुरुष बच्चे आदि जयकारे लगाते हुए मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब पहुंचे। यहां गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के बीच प्रतिमा विसर्जित की।
कोरोना की वजह से जुलूस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम लोग शामिल हुए। इस मौके पर संस्थापक विक्की रस्तोगी, संजय रस्तोगी, प्रकाश यादव, सावित्री देवी, गुड़िया, प्रमिला देवी, मंजू देवी, राजू गुप्ता, ऋषि कुमार, सचिन कुमार रहे। इसी तरह नगर के नई सट्टी, सिद्धार्थपुरम कॉलोनी, सरेसर, आलमपुर, ताराजीवनपुर, भूपौली, नियमताबाद, नई बस्ती में घरों में सादगीपूर्ण ढंग से तीन दिवसीय पूजन अर्चन के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया गया। चहनियां के टांडाकला, मझिलेपुर और चकिया नगर में सार्वजनिक पूजा स्थलों पर कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। यहां भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम पूज्य को विदाई दी गई।