फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gajak and chikki given to children in midday meal

Chandauli News: मध्याह्न भोजन में बच्चों को दी गई गजक और चिक्की

Sun, 10 Nov 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gajak and chikki given to children in midday meal
चहनियां। मध्याह्न भोजन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सप्लीमेंट न्यूट्रीशियन में शनिवार को गुड़, तिल की गजग, मूंगफली की चिक्की और रामदाना के लड्डू दिए गए। प्रत्येक सोमवार को यह बच्चों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 1185 परिषदीय विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। अभी तक इन बच्चों को तय मेन्यू के आधार स्कूल कार्य दिवस पर खाना परोसा जाता है। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार के बच्चे को चार रुपये कीमत का एक फल और प्रत्येक बुधवार को मीठा गरम दूध दिया जाता है। सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत इसी माह से प्रत्येक बच्चों को प्रत्येक बृहस्पतिवार को मूंगफली की चिक्की, गुड़, तिल, मूंगफली की गजक, रामदाना या बाजरे के लड्डू प्रार्थना सभा के बाद प्रत्येक बच्चे को दिया जाना लेकिन बीते बृहस्पतिवार को अवकाश के कारण इसे शनिवार को बांटा गया। इसकी शुरुआत कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर में की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया पीएम पोषण योजना के तहत अतिरिक्त पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाने के लिए फ्लेक्सी फंड से सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन के तहत अतिरिक्त खाद्य सामग्री वितरित किया गया है। स्थानीय स्तर पर उपलब्धता के आधार पर प्रत्येक छात्र को मूंगफली की चिक्की, गुड तिल, गजक, रामदान का लड्डू, बाजरे का लड्डू 20 ग्राम, भुना चना 50 ग्राम की मात्रा में दिया गया।
विज्ञापन


वर्जन
सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशियन के तहत बच्चों को मूंगफली की चिक्की, गुड़, तिल, मूंगफली की गजक, रामदाना या बाजरे के लड्डू के वितरण किया गया। इसके लिए पांच रुपये की दर प्रत्येक बच्चे के हिसाब से बजट भी प्राप्त हुआ है। - प्रकाश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed