{"_id":"7ace36b8a429839d9b0bd72ea7d687b6","slug":"furore-over-illegal-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कनेक्शन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कनेक्शन पर हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से कनेक्शन लेकर ग्रामीण बिजली से दो मोबाइल टावर चलाए जाने का
विज्ञापन
आरोप लगाकर वार्ड नंबर दस के लोगों ने रविवार को दोपहर वहां पर खूब हंगामा
किया।
साथ ही उन्होंने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
वार्डवासियों का कहना था कि अलीनगर वार्ड नम्बर 13 में एक निजी जमीन पर दो टावर लगे हैं। जिनमें बिजली सप्लाई हेतु विगत दो साल पूर्व 11 हजार बोल्ट का तार टावर के संचालक द्वारा खींचकर जोड़ा गया था। जब वार्डवासियों ने विरोध किया तो सप्लाई बंद हो गई।
वार्डवासियों का कहना है कि विरोध के बाद टावर जनरेटर से संचालित होने लगा। लेकिन तीन दिन पूर्व टावर संचालक ने वार्ड के समीप के एक खंभे से कनेक्शन ल लिया। जिससे उपभोक्ताओं के घरों में ढिबरी से भी कम रोशनी मिलने लगी। भरपूर वोल्टेज न मिलने से वार्डवासी नाराज हो गये और काफी संख्या में टावर के पास पहुंच गये। लेकिन संचालक मौके पर वह नहीं था।
तब वार्डवासियों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को देकर दोनों कनेक्शन को कटवाया। वार्डवासियों का कहना था कि टावर संचालित करना है तो निजी ट्रांसफार्मर बैठाकर चालू करें। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की हरकत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से हो रही है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में डा. सोनू चौहान, अमीरचंद, पप्पू, राकेश यादव, सर्फुद्दीन, भाई लाल, यशवंत, बाबू आदि शामिल रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। टावर की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।