फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fulfillment of promises not afford

वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं 

Tue, 17 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 17 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fulfillment of promises not afford
जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर धरना देते किसान।
 फ्रेट कारीडोर योजना से प्रभावित किसानों का धरना 83 दिनों से मुख्यालय के करीब छीतो गांव में चल रहा है।  किसानों का तर्क है कि उनकी जमीन का अधिग्रहण तो हो गया, पर उनकी उपेक्षा कर दी गई।  प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जमीन अधिग्रहण के बदले प्रभावित किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन यह वादा पूरा किए बगैर ही योजना का काम शुरू हो गया। नाराज किसान कभी नेताओं का तो कभी अधिकारियों का पुतला फूंक अपनी नाराजगी जता रहे हैं। 
विज्ञापन

 जिले में फ्रेट कारीडोर योजना के तहत पांच वर्ष पूर्व जीवनाथपुर से कर्मनाशा तक छोटे-बड़े लगभग 3600 किसानों की भूमि जिला प्रशासन के सहयोग से रेलवे ने ली थी। किसानों ने जब इसका विरोध किया तो एडीएम कोर्ट ने आदेश जारी किया कि जमीन के एवज में मुआवजे के अतिरिक्त प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी और भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था भी होगी। लेकिन किसानों का आरोप है कि रेलवे और जिला प्रशासन के अपने वादों को पूरा नहीं किया। न तो बाजार रेट के तहत उनरो मुआवजा दिया गया, न ही पुनर्वास की व्यवस्था ही की गई। इसी के विरोध में लीलापुर, बिसौरी, छीतो, मचियां, सिरसी, हिनौती, जयरामपुुर, गंजख्वाजा सहित अन्य गांवों के प्रभावित किसान क्रमबद्ध रूप से धरना दे रहे हैं। साथ ही मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने को तैयार भी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed