फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fugitive rape accused of Jharkhand arrested

झारखंड का भगोड़ा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2020 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Fugitive rape accused of Jharkhand arrested
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल ने धनबाद की एक कंपनी के डायरेक्टर की बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। झारखंड का भगोड़ा आरोपी क्लोन ट्रेन से सिकंदराबाद से दानापुर जा रहा था। आरपीएफ ने उसे प्लेटफार्म संख्या दो से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों धनबाद के कोयला व्यापारी गौतम बादल ने एक कंपनी के डॉयरेक्टर की बेटी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। धनबाद पुलिस ने आरोपी गौतम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे भगोड़ा घोषित किया है। बृहस्पतिवार की रात धनबाद पुलिस ने आरपीएफ को सूचित किया कि भगोड़ा अपराधी डाउन सिकंदराबाद दानापुर क्लोन ट्रेन से यात्रा कर रहा है। अपराधी की फोटो भी आरपीएफ को मिली। इस सूचना के बाद डीडीयू पोस्ट के प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। ट्रेन शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ ने चेकिंग शुरू कर दी। जांच में कोच संख्या बी -11 के बर्थ संख्या-19 पर आरोपी मिल गया। आरपीएफ ने गौतम बादल निवासी तेटुलतल्ला 106/भन पुराना बाजार, थाना बैंक मोड़, धनबाद को ट्रेन से उतारा और पोस्ट पर ले आए। यहां आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तारी टीम में एसआई बाल गंगाधर, राजेन्द्र प्रसाद, अश्विनी कुमार, महिला एसआई अर्चना कुमारी मीना, एएसआई बीपी सिंह, सीआईबी के आरक्षी पवन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed