फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fourth phase RTE admission process will start from June 1

Chandauli News: एक जून से शुरू होगी चौथे चरण की आरटीई प्रवेश प्रक्रिया

Sun, 26 May 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Fourth phase RTE admission process will start from June 1
चंदौली। निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के लिए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत चौथे और अंतिम चरण के लिए एक जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो 20 जून तक चलेगी। इसके बाद लॉटरी निकाली जाएगी और फिर निजी विद्यालयों में आवेदन करने वाले बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए बीते तीन चरणों में अब तक जिले के 376 निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के लिए 2299 बच्चों का चयन किया गया है। इनमें पहले और दूसरे चरण में करीब 1715 बच्चों का चयन किया गया तो वहीं तीसरे चरण में 584 बच्चों का चयन प्री प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए किया गया है। चौथे और अंतिम चरण के तहत एक जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू होगी, जो 20 जून तक चलेगी। इसके बाद 21 से 27 जून के बीच आवेदन पत्रों का सत्यापन कर लॉक किया जाएगा। 28 जून को लॉटरी विधि से बच्चों का चयन किया जाएगा और सात जुलाई को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed