{"_id":"69a34ea21dd2edc91505d867","slug":"four-people-shot-on-the-highway-serious-chandauli-news-c-189-1-svns1010-144847-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाईवे किनारे चार लोगों को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाईवे किनारे चार लोगों को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन
हाईवे किनारे चार लोगों को मारी गोली, गंभीर
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप हाईवे किनारे शनिवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे पुराने विवाद में चार लोगों को गोली मार दी गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घायलों को ट्राॅमा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी गोलू यादव (26) सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहता था । बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर के गांव में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। देर रात सहजौर गांव के एक युवक ने गोलू यादव पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर बीच बचाव में आए सोनू, कृष्णा और अक्षय यादव को भी गोली लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गया। आनन फानन में ग्रामीण घायलों को निजी वाहन से बीएचयू ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इसमें गोलू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मुगलसराय कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस आरोपी युवक के घर जाकर पूछताछ करने में जुटी थी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। चारों घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।