फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four electricity poles fell down due to JCB, darkness prevails in 90 villages

Chandauli News: जेसीबी से गिर गए बिजली के चार खंभे, 90 गांवों में अंधेरा

Mon, 16 Jun 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four electricity poles fell down due to JCB, darkness prevails in 90 villages
बबुरी। एकौनी गांव में भारत माला एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी और हाइड्रा की चपेट में आकर 33 हजार वोल्ट के चार बड़े बिजली खंभे गिर गए। इससे क्षेत्र के 90 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे बिजली का संकट और गहरा गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण स्थल के समीप बिजली के खंभे पहले से ही मौजूद थे, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए भारी मशीनों का संचालन किया जा रहा था। इसी बीच एक हाइड्रा मशीन की टक्कर से एक खंभा गिर गया। उसके साथ ही शृंखलाबद्ध ढंग से चार खंभे गिर गए। संयोग था कि घटना के दौरान बिजली आपूर्ति बंद थी। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत एवं आपूर्ति बहाल करने में जुट गई। विभाग के एसडीओ अमर सिंह पटेल ने बताया कि भारत माला एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान त्रुटिवश हाइड्रा का डाला उठा रह गया। इससे हाईटेंशन तार से टकरा कर चार खंभे गिर गए। उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। मरम्मत के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। व्यवस्था दुरुस्त करने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed