{"_id":"6511d8fc9034f247c7020b44","slug":"four-criminals-arrested-with-foreign-currency-chandauli-news-c-189-1-svns1012-3315-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विदेशी मुद्रा के साथ चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विदेशी मुद्रा के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने सोमवार की सुबह ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से साढ़े चार लाख रुपये, सिंगापुर डालर और येन बरामद किया गया। सीओ जीआरपी कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि बीस जून को पंजाब मेल के एसी कोच से जापानी यात्री का बैग चोरी हुआ था। इसमें सिंगापुर डालर, येन और दस हजार रुपये थे। 25 जून को बाड़मेर एक्सप्रेस के ए वन कोच से एक यात्री के दो ट्रॉली बैग चोरी हो गए थे। उसमें गहने और 1.30 लाख रुपये थे।
ट्रेन में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सोमवार की भोर में साढ़े चार बजे आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआअरपी के अतिरिक्त निरीक्षक अवधेश मिश्र, एसआई मुन्नालाल प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के नाम पट्टिका बोर्ड के समीप पहुंचे चार लोग खड़े थे। संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास नकदी बरामद हुई, जिसमें विदेशी मुद्रा भी शामिल थी। उनसे पूछताछ में चोरी की दोनों घटनाओं का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने हाले हैं। धीरज सिंह छपरा के दुधैला बाजार का निवासी है जो राजीव नगर, पटना में रहता है। शंकर शाह शिवहर के वार्ड नंबर 13, उमेश कामत सुपौल के सुखपुर और मनोज शाह वैशाली के महुआ का रहने वाला है।
विज्ञापन
उनसे पूछताछ में पता चला कि उनका पांच लोगों के गिरोह है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। वे एसी में कोच में रिजर्वेशन कराकर चलते थे। सभी कोच में घूमकर रेकी करने के बाद रात में यात्रियों का सामान लेकर किसी स्टेशन पर उतर जाते थे। जब ट्रेन चलने लगती तो उसी ट्रेन के स्लीपर या जनरल कोच में सवार होकर दो चार स्टेशन आगे जाकर उतर जाते थे।
इनसेट-
सीसीटीवी ने खोल दी पोल
पीडीडीयू जंक्शन पर लगे सीसी कैमरों के फुटेज ने चोरों की पोल खोल दी है। पुलिस की टीम फुटेज खंगाल रही थी तो पंजाब मेल ओर बाड़मेर एक्सप्रेस के एसी कोच से सामान लेकर उतरते और फिर स्लीपर कोच में सवार होते यात्रियों को देखा तो शक हुआ। इस बीच धनबाद में चोरी की जांच के दौरान भी सीसी कैमरे की फुटेज में ऐसी ही हरकत दिखी। दोनों घटनाओं के फुटेज का मिलान किया गया तो पता चला कि आरोपी एक जैसे ही हैं।
इनसेट-
एक आरोपी है एचाईवी पॉजिटिव
पीडीडीयू नगर। ट्रेन चोरी करने वाले गिरोह में शामिल और जीआरपी के हत्थे चढ़े चोर गिरोह के सदस्यों में एक एचआईवी पॉजिटिव है। गिरफ्तारी के बाद उसकी तबियत खराब होने लगी और जब मेडिकल कराया गया तब इसका पता चला।