फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four booked for murder of woman

Chandauli News: महिला की हत्या के आरोप में चार पर केस

Wed, 06 Aug 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four booked for murder of woman
काजल : फाइल फोटो - फोटो : samvad
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के चकई गांव में रविवार रात विवाहिता काजल (23) की मौत हो गई। सोमवार को सूचना के बाद बेटी के ससुराल पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मंगलवार को महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता की मौत करंट लगने से हुई है। दो माह पहले विवाहिता मायके से ससुराल गई थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के ही सिंगहा गांव निवासी संजय राम की बेटी काजल की शादी आठ मार्च 2020 को बलुआ थाना क्षेत्र के ही चकई (बल्लीपुर) गांव में गोबिंद उर्फ राजा से हुई थी। काजल के पिता ने आरोप लगाया कि दामाद व उसकी मां बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बताया कि प्रधान प्रतिनिधि के समझाने के बाद बेटी और दामाद एक वर्ष तक उनके घर पर रहे। दो माह पहले पुत्री अपने पति के साथ चकई स्थित ससुराल गई थी। बताया कि दामाद चंड़ीगढ़ कमाने चला गया। पिता ने आरोप लगाया कि दामाद के मामा और मौसा के लड़कों को वहां बुलाकर रविवार रात बेटी की हत्या कर दी गई। बताया कि उन्हें सूचना दी गई कि उनकी पुत्री काजल की मौत करंट लगने से हो गई है। जब हम लोग पहुंचे तो बेटी के गले पर काला निशान था। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी डा.आशीष मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों से पूछताछ किया जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed