{"_id":"67953fd019e89e37a008118b","slug":"former-sp-mla-manoj-singh-supported-the-people-sitting-on-the-dharna-chandauli-news-c-189-1-svns1012-126459-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह ने धरने पर बैठे लोगों का किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह ने धरने पर बैठे लोगों का किया समर्थन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना तक सिक्सलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। शाम को सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने आर्य समाज मंदिर पहुंच कर धरने का समर्थन किया। कुछ लोगों ने चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह से मिलकर आंदोलन में समर्थन मांगा। सांसद ने इस मुद्दे को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।
पड़ाव से गोधना तक 328 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसके तहत पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्सलेन सड़क बनाई जा रही है, लेकिन पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। यहां के लोग नगर में भी सिक्सलेन सड़क बनाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इस मांग के समर्थन में चार दिन पहले आंदोलनकारियों ने जुलूस भी निकाला था। उधर, सड़क किनारे के दुकानदार फोरलेन सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 350 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके बावजूद धरना-प्रदर्शन जारी है। सिक्सलेन सड़क के समर्थन आर्य समाज मंदिर के पास लगातार धरना दे रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां ध्वजारोहण की भी घोषणा की गई है। शनिवार की शाम सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने धरने का समर्थन किया। कहा कि इस मुद्दे पर डीएम से भी वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि पीडीडीयू नगर में जाम की समस्या बनी हुई है। सरकार को इस समस्या के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की जरूरत है। उधर, सिक्सलेन सड़क के समर्थक में कुछ लोगों ने शनिवार को चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह के वाराणसी स्थित आवास पर पहुंच कर आंदोलन में समर्थन मांगा। सांसद से मुलाकात करने वालों में सभासद आरती यादव, श्रवण यादव, पवन सिंह, संजय सिंह, मोनू कुमार, समीर आदि शामिल रहे।