फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest land and Pokhari land should be given on lease to the poor

गरीब और किसानों को मिलने वनभूमि व पोखरी की जमीन के पट्टे

Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Forest land and Pokhari land should be given on lease to the poor
इलिया। सैदूपुर राम जानकी मंदिर पर मेहनतकश मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गढ़ही, पोखरा, तालाब तथा वनभूमि से भूमिहीनों, गरीब किसानों को बेदखल किया जा रहा है। कहा इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वन भूमि और पोखरी की जमीन गरीबों को पट्टे पर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सभा के दौरान वन भूमि के स्थायी पट्टे, जीएस, बंजर, आबादी के जमीन को भूमिहीनों में बांटने, सीलिंग एक्ट को धरातल पर लागू करने और मेहनतकश किसानों को सस्ते दर पर खाद, बीज,कीटनाशक,उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्रदान करने जैसे मुद्दे को लेकर लड़ाई तेज करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तथा समापन काशी हिंदू विश्वविद्यालय तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भगत सिंह छात्र मोर्चा से इप्शिता, देवेंद्र आजाद, विवेक, संदीप ने जनगीत के माध्यम से किया। इस मौके पर आजमगढ़ जनमुक्ति मोर्चा के नेता राजेश आजाद, विश्व विजय, बचाऊ राम, राजा लाल खरवार, जिला सचिव कन्हैया राम ने संबोधित किया। संचालन रितेश विद्यार्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed