फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest department watcher found dead inside the house

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर मृत मिला वन विभाग का वाचर

Wed, 10 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Forest department watcher found dead inside the house
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र मगरही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर वन विभाग का वाचर मृत अवस्था में मिला। परिवार वालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। मृतक के गले में गमछा और कुल्हाड़ी का बेत फंसा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक की दूसरी पत्नी चंदा पांच दिन से अपने भाई के यहां राखी बांधने गई हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अलख नारायण ने बताया कि घरवालों ने बुधवार को सुबह मोबाइल पर सूचना दी कि मगरही गांव निवासी जसवंत यादव (32) अपने घर का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। पुलिस ने देखा कि जसवंत मृत अवस्था में जमीन पर गिरा पड़ा हुआ है। उसके गले में गमछा और कुल्हाड़ी का बेत फंसा हुआ था और सिर पर गहरी चोट के कारण रक्त स्राव हो रहा था, जबकि एक खाट पर मच्छरदानी बंधी हुई थी। बताया जाता है कि जसवंत की दूसरी पत्नी चंदा पांच दिन पहले अपने मायके भाई को राखी बांधने के लिए गई हुई है। मृतक का छोटा भाई बलवंत यादव गांव में कुछ ही दूरी पर अलग घर में रहता है। मृतक की पहली पत्नी से उसका 10 वर्ष का एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed