फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Forest department runs campaign against poachers

शिकारियों के खिलाफ वन विभाग ने चलाया अभियान

Mon, 21 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Forest department runs campaign against poachers
नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है। बिहार और झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में आए दिन शिकारी फंदा लगा दे रहे हैं। इसमें जानवर फंस जा रहे हैं। वहीं इंसानों के लिए भी खतरा बन रहा है। इसको देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी रिजवान खान ने शिकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिहार के सरहद पर 11 किमी तक जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे को तलाशा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि शिकारियों को देखते ही इसकी सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन

काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के आरक्षित वन क्षेत्र बिहार और झारखंड की सीमा से सटे होने और पशु तस्करों एवं संदिग्धों की आवाजाही से जंगल में विचरण करने वाले वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के प्रभागीय निदेशक महावीर कौजलगी ने शिकारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में वन दरोगा गुरुदेव यादव साथ टीम ने मगरही, गहिला, सुखदेवपुर, सेमर साधोपुर, शाहपुर ,पथरौर के जंगलों में शिकारियों की तलाश किया गया। वन क्षेत्राधिकारी रिजवान खान ने कहा है कि जंगल में शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed