फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Foreign currency getting on the road in chandauli

सड़क किनारे विदेशी करेंसी मिलने से फैली सनसनी, कोरोना वायरस के भय से ग्रामीणों ने नोट को जलाया

Mon, 13 Apr 2020 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Foreign currency getting on the road in chandauli
चंदौली में सड़क किनारे मिली विदेशी करेंसी। - फोटो : अमर उजाला।

सड़क किनारे कूड़े पर सोमवार को विदेशी करेंसी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। करेंसी कहां से आई और इसे किसने फेंका इस बात को लेकर लोगों में कौतहूल बना रहा। नोट सऊदी अरब की बताई जा रही है। लोगों ने कोरोना वायरस के भय से नोट को जला दिया। घटना यूपी के चंदौली जिले के मुगलराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव की है।

विज्ञापन


लॉकडाउन में लोगों का घरों से निकलना बंद है। सोमवार की शाम लगभग चार बजे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव में कुछ लोग टहल रहे थे कि तभी उनकी नजर सड़क किनारे कूड़े पर पड़े सऊदी अरब की करेंसी रियाल पर पड़ी। देखते ही देखते यह सूचना गांव के कई लोगों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


जमीन पर पड़े एक रियाल को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी की हिम्मत उसे छूने की नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बाद में लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। बताया कि बाद में कोरोना संक्रमण के भय से उसे जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल शिवानंद मिश्रा का कहना है कि गांव के सड़क किनारे कूड़े पर पुराना विदेशी नोट पड़ा था, संभवतः कोरोना के भय से ग्रामीणों ने उसे जला दिया। नोट कैसे, कहां से आई इसकी भी पड़ताल कराई जा रही है।


चौरहट गांव का ही रहने वाला था राशिद
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का चौरहट गांव में सऊदी अरब की करंसी रियाल मिलने के बाद से एक फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कुछ माह पूर्व इसी गांव के रहने वाले राशिद को यूपी एटीएस और मिलेट्री इंटेलिजेंस ने उसे आईएसआई के एजेंट के रूप में कार्य करने के आरोप में पकड़ा था। सोमवार को सड़क पर सऊदी अरब की करेंसी मिलने के बाद से एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed