{"_id":"646bbbb972bbd29d3c00fb14","slug":"for-the-sake-of-light-in-your-courtyard-do-not-burn-the-house-of-your-neighbor-chandauli-news-c-20-1-218139-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अपने आंगन में रोशनी के लिए, घर पड़ोसी का मत जला देना.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अपने आंगन में रोशनी के लिए, घर पड़ोसी का मत जला देना.....
विज्ञापन
मरकज ए अदब की ओर से कसाब महाल तिराहा पर एक शाम कौमी एकता के नाम का आयोजन किया गया। मायल चंदौलवी ने ''''अपने आंगन में रौशनी के लिए, घर पड़ोसी का मत जला देना'''' सुनाया। नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू किन्नर ने कहा कि कौमी एकता, सद्भाव एवं प्रेम का के मूल्यों को विकसित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। राज बनारसी ने ''''जद में शोलों की ये दुनियां है गजल कैसे कहूं'''', मिस्बाह इलाहाबादी ने ''''मैं अमनों प्यार का पैगाम लेकर आई हूं, इलाहाबाद की शाम लेकर आई हूं'''', सुरेश अकेला ने ''''किसी झूठे पे ना एतबार हो जाए,किसी जालिम से ना तुमको प्यार हो जाए'''' आदि रचनाओं के जरिए एकता का पैगाम दिया।
मिर्जापुर से आए शहंशाह मिर्जापुरी ने ''''हम चिराग ऐसे हैं आंधियों में जलते हैं'''' सुनकर युवाओं में जोश भर दिया। चकिया के वरिष्ठ गीतकार मनोज द्विवेदी मधुर ने ''''तहजीबों को गुलशन भारत हम गुलशन की शान'''' सुनाकर कौमी एकता को मजबूती देने का प्रयास किया। सुहैल उस्मानी, नरसिंह साहसी, पूनम श्रीवास्तव, अबु शहमा, शरफराज नवाज, मुस्ताक बनारसी, रौशन अहमद रौशन ने भी अपनी रचनाएं सुनाई। इस मौके पर चंदेश्वर जायसवाल, अकील अहमद बाबू, शैलेंद्र गुप्ता, आफताब पप्पू, बोदा अंसारी, इश्तियाक अहमद, शमीम मिल्की, सतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सेंट अल हनीफ विद्यालय के प्रबंधक हाजी वसीम ने संचालन मुख्तार मासूम मुबारकपुरी ने और धन्यवाद ज्ञापन हाजी इलियास ने किया।