फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   For the first time in five years, fewer than 200 tourists visited on Christmas Day

Chandauli News: पांच साल में पहली बार क्रिसमस डे पर 200 भी नहीं पहुंचे सैलानी

Fri, 26 Dec 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
For the first time in five years, fewer than 200 tourists visited on Christmas Day
राजदरी। क्रिसमस डे पर जहां शहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली, वहीं चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य स्थित राजदरी–देवदरी जलप्रपात पर अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा रहा। बीते पांच वर्षों में यह पहला अवसर रहा जब क्रिसमस के दिन यहां आने वाले सैलानियों की संख्या 200 तक भी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को बाहरी पर्यटकों के साथ-साथ क्षेत्रीय सैलानियों की संख्या भी बेहद कम रही। आमतौर पर छुट्टियों के दौरान गुलजार रहने वाला जलप्रपात क्षेत्र इस बार शांत दिखाई दिया। सुबह से शाम तक गिने-चुने पर्यटक ही भ्रमण के लिए पहुंचे। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिनभर में जलप्रपात पर आने वाले सैलानियों की संख्या सामान्य दिनों से भी कम दर्ज की गई। माना जा रहा है कि मौसम की ठंडक, सीमित समय और लोगों की प्राथमिकताओं में बदलाव के चलते पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन

राजदरी–देवदरी जलप्रपात, जो पर्व-त्योहारों पर आकर्षण का केंद्र रहता है, इस बार क्रिसमस डे पर अपेक्षित भीड़ कम रही। बीते वर्षों की तुलना में अलग और शांत रहा। वहीं क्रिसमस डे को देखते हुए राजदरी–देवदरी जलप्रपात पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस पर जलप्रपात क्षेत्र में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। लगातार निगरानी रखी गई और व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही। - अखिलेश कुमार दुबे रेंजर, चंद्रप्रभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed