फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   For property, daughter killed mother by beating her with a machete and a baton

Chandauli News: जायदाद के लिए बेटी ने खुरपी और बट्टे से मारकर मां की हत्या की

Fri, 17 May 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
For property, daughter killed mother by beating her with a machete and a baton
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में बृहस्पतिवार को सुबह बेटी ने जायदाद के लिए खुरपी और सिल बट्टे से प्रहार कर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटी को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका के बहनोई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव निवासी लक्ष्मण मौर्या का 10 साल पहले निधन हो गया था। उनकी पत्नी लालमनी मौर्य (55) और इकलौती पुत्री शशि मौर्य घर में रहती थीं। करीब आठ साल पहले लालमनी ने बेटी शशि की शादी कर दी थी, जिसकी एक पुत्री है। सीओ राजेश राय के अनुसार शशि कुछ वर्षों से सुसराल छोड़कर मौसेरे भाई के साथ रह रही थी। इसको लेकर लालमनी से उसका विवाद होता रहता था। सीओ ने बताया 10 दिन पहले शशि अपने मायके झांसी आई थी। पड़ोसियों के अनुसार वह अपनी मां पर डेढ़ बीघा पुश्तैनी जमीन अपने नाम कराने के लिए लगातार दबाव बना रही थी लेकिन लालमनी अपनी संपत्ति अपने दामाद को देना चाहती थीं। इसी मामले में बृहस्पतिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ तो शशि अपनी सिल बट्टे और खुरपी से मां पर हमला कर दिया। वह तब तक प्रहार करती रही, जब तक लालमनी की जान नहीं चली गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शशि को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हत्या की वजह आशनाई लग रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी विवाहिता को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed