फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Focus heavily on the state government

केंद्र-प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना

Wed, 20 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 20 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Focus heavily on the state government
समारोह में उपस्थित पूर्व एमएलसी विनीत सिंह
 बहुजन समाज पार्टी ने स्थानीय इंटर कालेज के मैदान में होली मिलन समारोह के बहाने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से जहां विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। 
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए राज्य सभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता को छलने का काम किया है। केंद्र में बैठी भाजपा भी गरीब, अति पिछड़े व दलित का शोषण करने में लगी हुई। कहा कि  जिस तरह भाजपा ने लोगों को गुमराह कर वोट हासिल किया है लेकिन लोग जागरूक हो गए हैं। यही हाल प्रदेश सरकार है। सपा ने जनता के पैसे को इटावा और सैफई में खर्च कर रही है। उसे प्रदेश में फैला भ्रष्टाचार और लूट खसोट नहीं दिख रहा है। प्रदेश में लूट, हत्या व बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। मुनकाद अली ने कहा कि सभी जातियों की सच्ची हितैषी बसपा है। विशिष्ट अतिथि डॉ.रामकुमार करील ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी अभी से जुट जाएं, क्योंकि इस चुनाव में हर प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से जीताना है। पूर्व एमएलसी व सैयदराजा प्रत्याशी श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह) ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने जनता से झूठा वादा करके चुनाव तो जीत गई लेकिन बिजली,पानी व शिक्षा से आज भी हर गरीब वंचित है। निशुल्क इलाज का दावा यह सरकार करती है लेकिन इस सरकार को यह नहीं पता है कि अस्पतालों में दवा मिलती है कि नहीं। जब दवा रहेगी तभी इलाज ठीक तरीके से हो पायेगा। इस दौरान उन्होंने  सकलडीहा से घोषित बसपा प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह के लिए  समर्थन मांगा। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर डॉ. लक्ष्मीकांत, मंडल कोआर्डिनेटर सुबाष चंद्र, कन्हैया रहे। अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने और संचालन कन्हैया राम ने की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed