फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five minors taken to Delhi after giving families 2,000 rupees action taken on human trafficking

UP: परिवार को दो हजार देकर पांच नाबालिग को ले जा रहे थे दिल्ली, ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर एक्शन; जानें मामला

Wed, 28 Jan 2026 07:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 07:07 PM IST
सार

Chandauli News: नाबालिगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया है। वहीं ट्रैफिकर को आगे की कार्रवाई के लिए मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है।

विज्ञापन
Five minors taken to Delhi after giving families 2,000 rupees action taken on human trafficking
आरपीएफ, सीआईबी, बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: आरपीएफ, सीआईबी, बचपन बचाओ आंदोलन और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने मंगलवार की सुबह ट्रेन से बिंदी बनाने वाली कंपनी में काम कराने के लिए दिल्ली ले जा रहे पांच नाबालिगों को मुक्त कराया। नाबालिगों को ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया। नाबालिगों को उनके घर पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया। वहीं, तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए मुगलसराय कोतवाली के वाले कर दिया गया।

विज्ञापन


आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि ट्रेनों में ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने के लिए आरपीएफ की टीम लगातार गश्त कर रही है। मंगलवार को सूचना मिली कि अप 12487 सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से नाबालिगों को ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस सूचना पर बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता, रेलवे चाइल्ड लाइन और सीआईबी की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। सीमांचल एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। ट्रेन के जनरल कोच की जांच करने पर 5 नाबालिग डरे सहमे हाल में दिखे। उनसे बात करने पर पता चला कि वे काम करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

नाबालिगों की निशानदेही पर उन्हें ले जा रहे व्यक्ति को भी पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम माजिद निवासी थाना महलगांव ,जिला अररिया बिहार बताया। सभी नाबालिग अररिया जिले रहवासी हैं और 12 से 17 वर्ष के रहे। माजिद ने बताया कि नाबालिगों को दिल्ली उस्मानपुर में बिंदी बनाने वाली कंपनी में काम कराने के लिए ले जा रहा है। यहां 12 घंटे काम के बदले करीब 10 हजार रुपये मिलेंगे। 

नाबालिगों के घर वालों को 2 हजार से पांच हजार रुपये तक दिया गया है। सभी नाबालिगों को वह अपने खर्च पर दिल्ली ले जा रहा है। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि नाबालिगों के परिवार वालों को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed