{"_id":"673b9f7d03f0e4cea8079c48","slug":"five-lakh-devotees-will-gather-in-shivmahapuran-story-santosh-das-chandauli-news-c-189-1-svns1010-123329-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव महापुराण कथा में जुटेंगे पांच लाख भक्त : संतोष दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव महापुराण कथा में जुटेंगे पांच लाख भक्त : संतोष दास
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के डोमरी में गंगातट पर स्थित सतुआ बाबा गोशाला में 20 से 26 नवंबर तक शिवमहापुराण कथा में करीब पांच लाख भक्त पहुंचेंगे। कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्र भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। जो पंडाल तैयार किया गया हैउसमें एक साथ 50 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था है। यह जानकारी सोमवार को कथा स्थल पर आयोजक सतुआ बाबा संतोष दास ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
उन्होंने बताया कि कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं ने अभी से ही आयोजन स्थल पर पहुंचना शुरू कर दिया है। आयोजन में भक्तों के लिए पंडाल का निर्माण भी कार्य जोर शोर से चल रहा है। इसमें लगभग 50 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पीने के पानी, शौच आदि की भी पूरी सुविधा है। आयोजन स्थल पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
बताया कि श्रद्धालुओं के लिए किसी भी प्रकार की वीआईपी सुविधा अथवा सामान्य पास की कोई व्यवस्था नहीं है। भक्त स्वेच्छा से सपरिवार आकर शिवमहापुराण का श्रवण कर सकते हैं।