फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five hours after wedding bride got off train and ran away meeting was held at police station in chandauli

UP: शादी के पांच घंटे बाद ट्रेन से उतरकर भागने लगी दुल्हन, हैरान कर देगी वजह; मध्य प्रदेश का युवक पहुंचा यूपी

Mon, 29 Dec 2025 09:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 09:04 PM IST
सार

UP Crime: यूपी के चंदौली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज पांच घंटे बाद ही लड़की ने भागने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश से शादी करने आए युवक ने बताया कि लड़की के लोगों ने उससे पैसे ले लिया अब और डिमांड की जा रही है।

विज्ञापन
Five hours after wedding bride got off train and ran away meeting was held at police station in chandauli
थाने पर बातचीत करने परिजन और आरोपी लड़की। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार की रात चाय पीने के बहाने दुल्हन भागने लगी। हंगामा बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पता चला कि पूरा मामला शादी के नाम पर ठगी का है।

विज्ञापन


हुआ यूं कि मध्य प्रदेश के युवक की बिहार के डेहरी ऑन सोन में शादी तय हुई। इसके लिए युवक ने दलालों को 1.80 लाख रुपये दिए थे। शादी के 5 घंटे बाद ही युवती पीडीडीयू जंक्शन पर भागने लगी। कोतवाली में इस मामले को लेकर घंटों पंचायत चली।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजीव वर्मा की शादी बिहार के डेहरी ऑन सोन की एक युवती से तय हुई थी। इस शादी के लिए तीन दलालों ने राजीव वर्मा से 1 लाख रुपये नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए थे। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा राजीव वर्मा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मध्य प्रदेश वापस जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में वह चाय पीने के बहाने स्टेशन के बाहर भागने लगी। मामला बिगड़ता देख स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को पकड़ लिया। यह मामला अब मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है।

पीड़ित दूल्हे राजीव वर्मा ने पुलिस से अपने ठगे हुए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। दुल्हन और तीनों दलाल भी बिहार के डेहरी ऑन सोन के ही बताए जा रहे हैं। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल गगन राज ने बताया कि मामला कोतवाली में आया था लेकिन पूरा मामला बिहार का था। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed