{"_id":"67e99d9ec4f8d509050daf4a","slug":"first-she-made-noise-and-accused-him-of-rape-then-changed-her-statement-chandauli-news-c-189-1-svns1010-129162-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पहले शोर मचाकर लगाया दुष्कर्म का आरोप फिर बदल दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पहले शोर मचाकर लगाया दुष्कर्म का आरोप फिर बदल दिया बयान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महिला चिकित्सालय के बाहर रविवार को उस समय खलबली मच गई, जब बदहवास हाल में एक युवती चिल्ला-चिल्लाकर अपने साथ दुष्कर्म की आरोप लगाने लगी। पुलिस ने जब उसे भर्ती कराया और मेडिकल कराने गई तो युवती अपने बयान से पलट गई। अपना परिचय बताया। उसके माता-पिता नहीं है और वह मिर्जापुर के अदलहाट क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने उसके भाई को सूचना दे दी है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने रविवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एक ई-रिक्शा चालक एक युवती को बदहवास हाल में छोड़कर चला गया। युवती को अस्पताल के सामने पड़ा देख वहां मौजूद गार्ड और अन्य कर्मचारी युवती को हालत गंभीर देख उसे अस्पताल के अंदर ले आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। युवती बदहवास हाल में काफी चिल्ला रही थी। युवती ने पुलिस को बताया कि पड़ाव के आसपास उसे कुछ लोगों ने एक शीशी से कुछ पिलाया और उसका मुंह दबाने लगे। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। युवती काफी सहमी हुई थी। मामले की जांच के लिए युवती को उसके द्वारा बताए जा रहे घटना स्थल पर पर ले जाया गया। जहां कुछ भी सबूत नहीं मिला। इसके बाद युवती का मेडिकल कराया जाने लगा तो वह मेडिकल कराने से इन्कार करने लगी। बाद में उसने बताया कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है। उसने बताया कि उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है और उसके माता-पिता नहीं हैं। एक भाई है। सीओ आशुतोष ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती मानसिक रूप से बीमार लग रही है। बार-बार अलग-अगल बात कह रही है। हालांकि मेडिकल हो गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।