फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First case registered in Mughalsarai police station under the new law

Chandauli News: नए कानून के तहत मुगलसराय थाने में दर्ज हुआ पहला मुकदमा

Tue, 02 Jul 2024 04:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
First case registered in Mughalsarai police station under the new law
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नए आपराधिक कानून के तहत जिले का पहला मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी निवासी पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी के रहने वाले राजेंद्र पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि उनके रिश्तेदार की चौरहट में जमीन को लेकर कुछ लोगो से विवाद था। आरोप लगाया कि सोमवार को मुगलसराय थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के विपक्षीगण उनके चौरहट स्थित कार्यालय पर आये और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान विपक्षियों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई भी कर दी थी। साथ ही जान से मारने की भी धमकी भी दी। कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच लोगो के विरुद्ध नए आपराधिक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed