{"_id":"6248a2d3250ccd176e4299d2","slug":"fire-victims-got-compensation-in-24-hours-after-cm-s-order-chandauli-news-vns6462984107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश के बाद 24 घंटे में मिला अगिकांड पीड़ितों को मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आदेश के बाद 24 घंटे में मिला अगिकांड पीड़ितों को मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विकास खंड के बरौझी तथा सिकंदरपुर गांव के सिवान में बिजली शार्ट सर्किट के कारण लगी आग से जली गेहूं की फसल के प्रभावित किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के 24 घंटे के अंदर शनिवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार ने सिकंदरपुर तथा बरौझी गांव में पहुंचकर मुआवजे का चेक बांटा। इस अग्निकांड में बरौझी और सिकंदरपुर के 22 किसानों की फसल का नुकसान पहुंचा था। मुआवजे की धनराशि रकबे के मानक के आधार पर तय की गई है।
शासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने जली फसल की सर्वे रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम तक ही तैयार कर ली थी। शनिवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार किसानों की जली फसल के रकबे के आधार पर तय मुआवजा राशि का चेक लेकर बरौझी तथा सिकंदरपुर गांव में पहुंचे। पीड़ित 22 किसानों को मुआवजे का चेक वितरित किया। डीएम ने
एक हेक्टेयर पर 30 हजार, एक से दो हेक्टेयर के बीच 40 हजार तथा दो हेक्टेयर से अधिक फसल के नुकसान होने पर 50 हजार के मुआवजे का मानक तय किया है। इसके तहत किसानों को जली फसल के रकबे के आधार पर मुआवजा राशि प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि किसानों की क्षति को देखते हुए जिला प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था। इसके आधार पर 24 घंटे के अंदर किसानों को मुआवजा दिलाया गया है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा, तहसीलदार आलोक कुमार, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट, अपना दल के प्रदेश महासचिव प्रभात पटेल, संजय पटेल, ग्राम प्रधान सिकंदरपुर सीमा गुप्ता, देशराज सिंह पटेल, मनोज यादव रहे।
विज्ञापन
इनसेट-
इन किसानों को मिला मुआवजे का चेक
चकिया। अग्निकांड में अपनी गेहूं की फसल को गवां चुके सिकंदरपुर के किसान संतोष कुमार, रामवृक्ष सिंह, केशव, लालजी, गौरी, विनोद सोनकर, चंदन यादव, घनश्याम पांडेय, इंद्रेश, किशुनदेव, अश्वनी पटेल, लक्ष्मण यादव, रंजीत मौर्य, विरेन्द्र नाथ, भरत यादव को चेक मिला। इसी तरह बरौझी के किसान दिनेश सिंह, देशराज सिंह, नरेन्द्र, पन्नालाल, सुदर्शन प्रसाद, किशुनदेव सिंह, गजेन्द्र कुमार सिंह को जिलाधिकारी ने मुआवजे का चेक दिया।
इनसेट-
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सक्रिय हुआ जिला प्रशासन
शिकारगंज। क्षेत्र के सिकंदरपुर व बरौझी में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लगभग 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर महिला की रोते हुए वीडियो पोस्ट की और लिखा कि-ऽ चंदौली के सिकंदरपुर गांव थाना चकिया में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। सरकार बताए कि इस दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई आखिर कौन करेगा?ऽअखिलेश यादव के इस ट्वीट को सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट और कमेंट किया है। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की गंभीरता से जांच करने के साथ ही अति शीघ्र मुआवजा पीड़ित किसानों को उपलब्ध कराने की निर्देश दिए।
रिपोर्ट-शीतला प्रसाद राय और विजय विश्वकर्मा
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र