फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire raining from the sky, life is suffering due to heat

आसमान से बरस रही आग, गर्मी से जनजीवन बेहाल

Wed, 08 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, life is suffering due to heat
चंदौली। जनपद में आग उगलती गर्मी ने जनमानस को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को पारा 44 डिग्री के पार पहुंचने से सड़कों पर जहां सन्नाटा पसरा रहा, वहीं दोपहर में लू के थपेड़ों के आगे राह चलना दुश्वार हो गया। देर शाम तक गर्मी से लोग परेशान रहे। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी, अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है और तेज लू चलेगी।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दोपहर में आग उगलती गर्मी ने सभी को घरों में दुबकने को विवश कर दिया। देर शाम तक गर्मी का प्रकोप बना रहा। गर्मी के कारण पशु पक्षियों का भी हाल बेहाल हो गया है। प्यास से व्याकुल पक्षी नहरों व तालाबों के किनारे पहुंच रहे हैं। वहीं तपती गर्मी से जल स्तर जहां दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है, वहीं हैंड पंप भी पानी छोड़ने लगे हैं। विडंबना कि स्थानीय नगर में नगर प्रशासन की ओर से आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। राज्य केंद्र मौसम प्रभारी अतुल सिंह की माने तो आगे के दिनों में मौसम में परिवर्तन होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed