फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in Mouni Baba Ashram due to short circuit goods worth lakhs ashes in chandauli

चंदौली: शॉर्ट सर्किट से मौनी बाबा आश्रम में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sat, 30 Oct 2021 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 30 Oct 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Fire in Mouni Baba Ashram due to short circuit goods worth lakhs ashes in chandauli
आग लगने के बाद दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के पचपरा गांव स्थित मौनी बाबा आश्रम में बीती रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक फायर बिग्रेड को सूचना दी गई और आग बुझाने की कोशिश की गई तब तक पूरा सामान राख हो चुका था।

विज्ञापन


आश्रम के अध्यक्ष रामसुधार पासवान के मुताबिक 36 हजार की नकदी, बाइक समेत छह लाख का सामान जल चुका है। बताया कि वे पैसे जल गए हैं जिन्हें भक्त चंदा के रूप में आश्रम में देते हैं।
विज्ञापन


पचपरा गांव में मौनी बाबा आश्रम काफी पुराना है। इसमें साधु-सन्यासी के साथ भक्तगण भी रहते हैं। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आश्रम में आग लग गई। आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। आग इतनी भीषण थी कि बुझाने के प्रयास करने से पहले ही सामान खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम के अध्यक्ष रामसुधार पासवान ने बताया कि भक्तों ने जो चंदे दिए थे उसके 36 हजार रुपये, एक बाइक सहित कुल छह लाख का सामान जलकर राख हो गया। सुबह सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल कर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed