फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire devastation

आग से जगह-जगह हुई तबाही

Wed, 12 Apr 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Wed, 12 Apr 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fire devastation
जले ट्रैक्टर को दिखाता किसान।
जिले में अलग अलग स्थानों पर आग लगने से मंगलवार को लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल गई। जिले में दूकान, रिहायशी झोपड़ी और खेत, खलिहान में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम दौड़ती रही, हालांकि कहीं पर समय से नहीं पहुंची। सैयदराजा के बगहीं गांव के खलिहान में आग लगने से छह बीघा गेहूं की फसल के साथ ट्रैक्टर भी जल गया। इसी तरह धानापुर के बिझवल गांव में आग से दस बीघा गेहूं की फसल जल गई।       
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बगहीं गांव मे मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे खलिहान में आग लगने से दो किसानों की छह बीघा की गेहूं की फसल जल गई। गेहूं के साथ खलिहार में खड़े ट्रैक्टर भी जल गया और आग बुझाने के प्रयास में एक किसान झुलस गया। गांव निवासी लाल बहादुर सिंह व राम बचन सिंह ने खेत के समीप ही खलिहान बनाया है और छह बीघा के गेहूं की फसल काट कर रखे थे। खलिहान में ही लाल बहादुर का ट्रैक्टर भी खड़ा था। दोपहर में अज्ञात कारणों से खलिहान में आग लग गई। जब तक ग्रामीण जुटते और आग बुझाते फसल और ट्रैक्टर खाक हो गई। आग बुझाने के दौरान धनंजय सिंह (37) का दाहिना हाथ झुलस गया। निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। समीप ही एआरटीओ द्वारा सड़क पर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इससे सड़क पर वाहनों की लंगी कतार रही। इससे सूचना के बाद भी फायद ब्रिगेड की टीम मौके पर अत्यधिक देर से पहुंचा तब तक आग बुझ गई थी।
विज्ञापन

धानापुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के बिझवल गांव के पास मंगलवार को दोपहर में 12 बजे दस बीघा गेेहूं की फसल जल गई। माना जा रहा है कि किसी ने सुलगती बीडी खेतों में फेंक दी। इससे खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों की नजर पड़ती तेज हवा के साथ आग तेजी से फैलने लगी। ग्रामीण लाठी, डंडा और बाल्टी आदि लेकर दौड़े और घंटे भर के प्रयास के बाद आग बुझाई। इस घटना में मंगला प्रसाद, शीतला प्रसाद, बद्री सिंह का दस बीघा गेहूं जल गया। इस अगलगी में शिवचंद की मड़ई भी जल गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया लेकिन जब तक वह पहुंचती आग बुझ गई थी। ग्रामीणों के अनुसार जल्दी आग नहीं बुझती तो पूरी बस्ती आग की चपेट में आ सकती थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed