फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in coal laden goods train

कोयला लदी मालगाड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप

Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in coal laden goods train
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक कोच में रविवार की शाम साढ़े छह बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आरपीएफ़ और कैरेज के कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। आशंका जताई जा रही थी कि भीषण गर्मी से मालगाड़ी में लदे कोयले में आग लगी है।
विज्ञापन

धनबाद रेल मंडल के बालू माथ कोल साइडिंग से कोयला लेकर मालगाड़ी प्रयागराज की तरफ जा रही थी। रविवार की शाम छह बजकर:25 मिनट पर मालगाड़ी स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। इस बीच किसी की नजर कोच संख्या सीआर 22011715544 पर गई जिसमें से धुआं निकल रहा था। यह देख रेल कर्मियों में खलबली मच गई। तत्काल इसकी सूचना डिप्टी एसएस और आरपीएफ को दी गई। सूचना पाकर कैरेज विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे के प्रयास के बाद रेलकर्मियों व आरपीएफ के जवानों ने आग पर काबू किया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed