फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire breaks out at railway station

रेलवे स्टेशन पर आग लगने से अफरा तफरी

Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at railway station
रेलवे स्टेशन पर आग लगने से अफरा तफरी
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की सहायता से बुझी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-05
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर स्थित सकरे फुटओवर ब्रिज के समीप सोमवार की दोपहर में इलेक्ट्रिक गेयर रूम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की सहायता से एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझी। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एक घंटे तक पूरे स्टेशन पर लाइट कटी रही।

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्लेटफार्म संख्या चार पर संकरे फुटओवर ब्रिज के समीप इलेक्ट्रिक हाउस बना है। सोमवार की दोपहर में दो बजे इलेक्ट्रिक हाउस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बंद रूम से तेज धुंआ उठता देख स्टेशन पर खलबली मच गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। वहीं स्टेशन की लाइट काट दी गई। इससे स्टेशन के सभी कार्यालयों, स्टालों आदि की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। आग बुझने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मंडल स्तरीय इलेक्ट्रिक विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। हालांकि आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है। इस बारे में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इसके पूर्व आग लगने के दौरान संयोग ही था कि प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर कोई ट्रेन नहीं खडी थी। अन्यथा भगदड़ की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed