{"_id":"6a665ffc9febc307fa0f156d","slug":"fir-against-shiksha-mitra-for-severely-beating-a-female-student-headmaster-suspended-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152063-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छात्रा को कड़े से पीटने के मामले में शिक्षामित्र पर प्राथमिकी, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छात्रा को कड़े से पीटने के मामले में शिक्षामित्र पर प्राथमिकी, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केसार में कक्षा पांच की छात्रा की पिटाई के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार का हुई घटना की शिकायत के बाद रविवार को प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केसार गांव निवासी रवि राव की बेटी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। शनिवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान किसी बात पर शिक्षामित्र ने पहले छात्रा को डांटा और फिर हाथ में पहने कड़े से उसकी पीठ पर कई वार कर दिए। चोट लगने से छात्रा रोने लगी। उसकी पीठ पर सूजन आने के साथ काले निशान पड़ गए। विद्यालय की छुट्टी के बाद वह घर पहुंची तो घटना परिजनों को बताई। बेटी की हालत देखकर मां रुक्मिणी देवी घबरा गईं और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर पहुंचीं। चिकित्सकों को जांच में छात्रा की पीठ, रीढ़ की हड्डी के पास चोट के निशान मिले थे।
खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने बताया कि छात्रा की पिटाई के मामले में केसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक सियाराम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षामित्र नीतेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच में उपलब्ध साक्ष्यों और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।