फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight in land dispute police persuasion FIR against 16 people action taken against politician

UP News : भूमि विवाद में मारपीट, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, 16 लोगों पर FIR; सफेद पोश पर भी कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

Chandauli News : चदाैली में दोनों पक्षों में मारपीट के बाद धानापुर की पुलिस ने शामिल सभी लोगों को समझाया था लेकिन नहीं माने। इस मामले में दोनों पक्षों से कुल 16 लोगों पर रपट दर्ज की गई है। इसमें एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Fight in land dispute police persuasion FIR against 16 people action taken against politician
जमीन मामले में धानापुर पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के धानापुर थाना क्षेत्र के लोकुआ गांव में विगत बुधवार को जमीन से संबंधित विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया।

विज्ञापन


थाने पर सुलह-समझौते के दौरान बात न बनने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 और माहौल बिगाड़ने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को सभी आरेपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव की एक विवादित जमीन की नाप के लिए तहसील में आवेदन दिया गया था। बुधवार को जमीन की पैमाइश होनी थी लेकिन एक पक्ष की ओर से स्वयं नापी शुरू कर देने के बाद विवाद शुरू हो गया। कुछ देर विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे जिससे कुछ लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इसके बाद सुलह समझौते के लिए दोनों पक्षों की भीड़ थाने पहुंच गई लेकिन भीड़ में एक राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित चार लोग मामले को तूल देने और माहौल खराब करने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्ष से 12 और माहौल बिगाड़ने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष नारायण गिरी सहित चार और द्वितीय पक्ष के लालचंद राम सहित आठ और प्रकरण में द्वितीय पक्ष को भड़काकर जातीय विद्वेष फैलाने और लोगों को उकसाकर राजनीति चमकाने के आरोपी उमेश राम सहित कुल 16 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि शांति-व्यवस्था भंग करने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed