फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight between two sides for plowing the field, four injured

खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides for plowing the field, four injured
मचवल गांव में रविवार की सुबह खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। दो लोगों की चोट गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तियरा गांव के जय प्रकाश पाल मचवल गांव में अपने खेत की जोताई ट्रैक्टर से करा रहे थे। मचवल गांव के जय प्रकाश सिंह ने अपना खेत होने का दावा करते हुए विरोध किया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष से हॉकी, डंडे चलने लगे। इससे एक पक्ष से जय प्रकाश पाल (40), प्रदीप कुमार (37) और दूसरे पक्ष से जय प्रकाश सिंह (65), सौरभ (31) घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। वहां डॉ. संदीप गौतम ने प्रदीप कुमार और सौरभ की चोट गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सीओ प्रीति तिवारी ने बताया कि भूमि संबंधित विवाद की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed