{"_id":"6821d56df3c3676f0e0dad5b","slug":"female-railway-porter-crushed-to-death-by-train-after-showing-signal-in-chandauli-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: चार महीने पहले पिता की जगह बेटी को रेलवे में मिली थी नौकरी, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: चार महीने पहले पिता की जगह बेटी को रेलवे में मिली थी नौकरी, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
Mon, 12 May 2025 04:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 12 May 2025 04:33 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में कुछमन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। महिला पोर्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसको चार महीने पहले ही पिता की जगह मृतक आश्रित के तहत रेलवे में नौकरी मिली थी।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सिग्नल दिखाते समय ट्रेन की चपेट में आने से महिला पोर्टर की मौत हो गई। पोर्टर पूजा राजभर की नौकरी पिता की जगह चार महीने पहले ही मृतक आश्रित के तहत लगी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूजा के पति ट्रेन पायलट हैं। उनका डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तिरहूपुर निवासी पूजा राजभर (35) की चार माह पूर्व पिता की जगह मृतक आश्रित में रेलवे विभाग में नौकरी लगी थी। उसकी नियुक्ति कुछमन रेलवे स्टेशन पर पोर्टर के पद पर हुई थी। वह ट्रेनों को सिग्नल दिखाती थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी- डंडे; चार का सिर फोड़ा
विज्ञापन
सोमवार को लगभग एक बजे ट्रेन को झंडी दिखाने के बाद दूसरी पटरी से वापस लौटने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: चालक को आई झपकी, खड़े डंपर में जा भिड़ी ऑटो; महिला व बच्चों समेत कई घायल
मृतका के पति वीरेंद्र राजभर भी रेलवे विभाग में ट्रेन पायलट के पद पर तैनात हैं। इन दोनों को डेढ़ वर्ष का पुत्र है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।