फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father scolds son after falling money from pocket, angry boy jumps into Ganga

चंदौली : जेब से रुपये गिरने पर पिता ने बेटे को डांटा, तो नाराज युवक ने गंगा में लगाई छलांग

Thu, 07 May 2020 07:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 07 May 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Father scolds son after falling money from pocket, angry boy jumps into Ganga
गंगा - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के कटारूपुर गांव निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को बलुआघाट गंंगा पर बने पक्के पुल से नदी में छलांग लगा दी। गंगा किनारे मौजूद मल्लाहों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई।

विज्ञापन


युवक ने बताया कि घर से किसी कार्य के लिए उसे 2100 रुपये मिले थे। रास्ते में जाते समय रुपये कहीं गिर जाने पर पिता ने डांट लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने ऐसा कदम उठाया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के कटारूपुर गांव निवासी चंद्रजीत यादव ( 21) को उसके पिता पंकज यादव ने किसी कार्य से 21 सौ रुपये दिए थे। घर से निकलकर बाजार जाने के दौरान उसकी जेब से रुपये कहीं गिर गए। इसके बाद जब वह घर लौटा तो रुपये गिरने की जानकारी परिवार वालों को दी। इस पर पिता ने उसे डांट लगाई। इससे क्षुब्ध होकर चंद्रजीत यादव गंगा पर बने पक्के पुल पर गया और वहां से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में गिरते ही वह छटपटाने लगा। इस दौरान वहीं नदी किनारे मौजूद मल्लाहों की नजर उस पर पड़ी। युवक को बचाने के लिए मल्लाह भी नदी में कूद पड़े और किसी प्रकार युवक को बचा लिया। इसके बाद उसे नदी के किनारे ले आए। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed