फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers reached Naveen Mandi by loading paddy on tractor trolley

ट्रैक्टर ट्रोली पर धान लादकर नवीन मंडी पहुंचे किसान

Sun, 06 Mar 2022 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached Naveen Mandi by loading paddy on tractor trolley
चंदौली। धान बेचने के लिए काफी दिनों से परेशान 12 से ज्यादा किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली पर अपने धान लेकर शनिवार को नवीन मंडी पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही धान क्रय किए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने रविवार को नजदीक के क्रय केंद्रों पर धान की खरीद किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवीन मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतगणना की तैयारी चल रही है। इस बीच शनिवार की शाम अपने उपज बेचने को लेकर 20 दिनों से परेशान कृषक भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर धान लेकर नवीन मंडी पहुंच गए। किसानों ने मंडी परिसर के मुख्य द्वार पर ट्रैक्टर खड़ा कर धरना शुरू कर दिया। साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसानों की उपेक्षा कर रहा है। किसान अपनी उपज को लेकर परेशान हैं लेकिन जिला प्रशासन धान खरीद में पूरी तरह से लापरवाही बरत रहा है। मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने कहा कि अगर किसानों का धान नहीं लिया गया तो रविवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर किसान धान फूंकने के लिए विवश होंगे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसानों ने सक्षम अधिकारी के बुलाने और धान क्रय किए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी दी गई। उन्होंने सदर एसडीएम को मौके पर भेजा। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि रविवार को सुबह 10 बजे नजदीक के केंद्रों पर धान की खरीद करायी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान, रंकज सिंह, मुकेश सिंह, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, वकील, चुल्हन राम, अमरजीत राम, वीरेंद्र यादव, अवधेश सिंह, अमरनाथ यादव, मुरलीधर सिंह, सारनाथ पांडेय, अभय कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed