फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers movement

चेक के लिए किसानों का प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2015 01:41 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement
आपदा राहत चेक न मिलने से नाराज होकर बरहनी ब्लाक के अरंगी गांव के किसानों
विज्ञापन
ने बुधवार को दोपहर में बारह बजे एक घंटे तक गांव में अजीत सिंह के नेतृत्व में  जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया ।

 सपा नेताओं के समझाने पर किसान शांत हुए।
इस मौके पर हुई सभा में किसानों ने कहा कि केंद्र व  प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को अठ्ठारह  हजार रुपया प्रति हेक्टेयर की दर से दो हेक्टेयर फसल का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था। 

अब दो हेक्टेयर के बदले एक हेक्टेयर फसल का मुआवजा देने की बात की जा रही है। बावजूद इसके इस दर से भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

यही कारण है कि इलाके के दो दर्जन गांवों में किसानों को आपदा राहत चेक नहीं दिया गया है। कहा कि कई बार  क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व लेखपाल से इस संबंध में गुहार लगाई गई लेकिन  किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि  इस समय किसानों को रोपाई, जोताई, उर्वरक एवं कीटनाशकों के लिए पैसे की आवश्यकता है लेकिन  कई बार मांग के बाद भी जिले के अधिकारी मौन हैं।

एक घंटे के प्रदर्शन के  के बाद स्थानीय नेताओं ने किसानों को जल्दी ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर अजीत सिंह, अजय सिंह, सोनू यादव, विनोद सिंह, रंगीले  बिंद, मिठ्ठू सिंह, शिव, विनय सिंह, राजेश, रामा पासवान, मन्नू पांडेय,  बनारसी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed