फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers happy with posibility of Good mansoon

अच्छे मानसून की संभावना से किसानों के चेहरे खिले

Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers happy with posibility of Good mansoon
मौसम बदला, किसान परेशान
 पिछले दो वर्षों से सूखे की मार झेल रहे किसान अप्रैल माह में ही पड़ रही भीषण गर्मी को देख इसे अच्छे मानसून का आगाज मान रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का कहना है कि जब-जब भीषण गर्मी पड़ी है तब तब मानसून अच्छा रहा है और बारिश भी अच्छी हुई है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अति आत्मविश्वास से बचते हुए कम पानी वाली धान की प्रजातियों की खेती करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पिछले खरीफ सत्र के दौरान जिले में एक लाख 11 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया था। लेकिन कम बारिश और सूखे के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार अप्रैल माह में पड़ रही भीषण गर्मी से  किसानों में अच्छी  बारिश के आसार जग गए हैं और किसान अभी से  खेती-बारी के संसाधनों को दुरुस्त  करने में जुट गए हैं। इमिलिया गांव के किसान हरीश सिंह का कहना है कि मानसून के विफलता का क्रम पिछले कई वर्षों से जारी है। इसके चलते किसानों को खेती में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस बार अच्छे बारिश की संभावना को देखते हुए फिर से पुराने दिन लौटने के आसार प्रबल हो गए हैं। किसान चंद्रदेव शर्मा का कहना है कि अच्छे मानसून के आसार ने किसानों में संजीवनी का कार्य किया है। कम्हरियां गांव निवासी किसान अनिल सिंह का कहना है कि अच्छे मानसून की संभावना को देखते हुए किसान काफी खुश हैं और अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। पई गांव के किसान देवेंद्र राय का कहना है कि अच्छे मानसून की संभावना से किसानों की उम्मीदें बंध गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से किसानों पर कम बारिश व मौसम की भारी मार पड़ी है। किसान खेती में घाटा सहने को विवश हैं। ऐसे में किसान मूंग और बहु फसलीय फसलों की खेती कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed