{"_id":"68aa1c03de49cd80230f9194","slug":"farmers-decided-not-to-give-fertile-land-chandauli-news-c-189-1-svns1012-135451-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: किसानों ने उपजाऊ भूमि नहीं देने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: किसानों ने उपजाऊ भूमि नहीं देने का लिया निर्णय
विज्ञापन
बरहनी में आयोजित किसान महापंचायत में उपस्थित लोग। संवाद
कंदवा। किसानों की एक इंच उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा। इसके लिए किसानों को गांव -गांव बैठक और किसान पंचायत नहीं करना पड़ेगा। ये बातें शनिवार को बरहनी ब्लाॅक परिसर में आयोजित किसान महापंचायत में भाजपा के सैयदराजा विधायक सुशील ने कहीं। इसके पूर्व किसानों ने उपजाऊ भूमि नहीं देने का निर्णय लिया।
किसान पंचायत में विधायक सुशील सिंह ने कहा कि लोगों के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। विधायक ने बताया कि अमड़ा में जल्द ही 220 केवीए का विद्युत उपकेंद्र बनेगा। इसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कहा कि इस क्षेत्र का सर्किल रेट काफी कम है।
इस सर्किल रेट से इस क्षेत्र के किसानों का भला होने वाला नहीं है। किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि बिना लड़े कुछ मिलने वाला नहीं है, इसलिए किसान हर तरह से तैयार रहें।
विज्ञापन
महापंचायत में शिव बच्चन सिंह, संत विलास सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, सुमंत सिंह अन्ना, दुर्गादत्त त्रिपाठी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर विजय शंकर सिंह, भोलानाथ सिंह, संजय सिंह, रविंद्र त्रिपाठी, मृत्युंजय नागवंशी,आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विजय नारायण सिंह ने और संचालन रतन सिंह ने किया।