फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers circling the offices for PM Samman Nidhi

पीएम सम्मान निधि के लिए कार्यालयों का चक्कर काट रहे किसान

Mon, 13 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers circling the offices for PM Samman Nidhi
चंदौली। ऑनलाइन प्रक्रिया बंद होने के चलते केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत नए किसानों का पंजीयन अधर में लटक गया है। वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पिछले पांच माह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में पात्रता होने के बाद भी कई किसान सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लेकिन उनकी फरीयाद सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पीएम किसान योजना के तहत जिले में दो लाख से अधिक किसानों को प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये उनके बैंक खाते में भुगतान किया जाता है। लेकिन अभी आठ हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन होना शेष है। जिनकी जांच के लिए कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक और राजस्व लेखपालों को लगाया गया है। लेकिन किसी कारणवश योजना से वंचित किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने के विकल्प को लॉक कर दिया गया है। इसके चाहे जो भी वजह हो, लेकिन पात्रता होने के बाद भी किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। अफसर किसानों से अपनी गर्दन बचाने के लिए विभागीय तौर पर लिखा पढ़ी करने का बात करके टरका दे रहे है। जिससे किसानों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार ने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के दो लाख से अधिक किसानों को प्रत्येक चार माह पर दो हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजा जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए नया पंजीकरण अभी नहीं हो रहा है। क्योकि विभागीय तौर पर वेबसाइट में पंजीयन के विकल्प को बंद किया गया है। वेबसाइट खुलने के बाद ही नया पंजीकरण हो सकेंगा। बताया कि फिरहाल योजना का लाभ पाने वाले किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। ताकि अपात्रों को चिन्हित किया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed