फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmers and villagers upset due to animal cruelty

जानवरों के उत्पात से किसान व ग्रामीण परेशान

Wed, 12 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers and villagers upset due to animal cruelty
नौगढ़। इन दिनों क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवर किसानों के लिए परेशानी बन गए हैं। फसलें चट करने के साथ ही किसानों पर हमलावर भी हो जा रहे हैं। अब तक कई लोग जंगली जानवरों के हमले से घायल हो गए हैं लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। किसानों का आरोप कि वन विभाग केवल मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

हाल के वर्षों में जंगली जानवरों में बंदर, नीलगाय, सूकर आदि की संख्या बढ़ी है। वनों से सटे नौगढ़ इलाके में जंगली जानवरों ने किसानों के लिए खेती करना मुश्किल कर दिया है। ये जानवर सब्जी के साथ दलहन- तिलहन की फसलों को नष्ट कर दे हैं। वहीं बंदर बस्तियों में घुसकर तांडव मचा रहे हैं। अमरूद की बागवानी को नष्ट करने के साथ छत से कपड़े, खाद्यान्न लेकर भागना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। इतना ही नहीं ये जानवर खेतों की रखवाली, सिचाई कर रहे किसानों को हमलाकर जख्मी कर दे रहे हैं। जंगल से घिरे उदीतपुर सुर्रा, बटौवां, हरियाबांध, बाघी, देवखत, लौवारी खुर्द, मरवटिया, अमदहां चरनपुर, देवखत, कर्माबांध, वृंदावन, रिठिया सहित अन्य गांवों में जंगली जानवरों के उत्पात से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed