फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Farmer killed, five injured after pickup overturned

Chandauli News: पिकअप पलटने से किसान की मौत, पांच घायल

Fri, 14 Apr 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, five injured after pickup overturned
चकिया। बबुरी थाना अंतर्गत लेवा इलिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को भुडकूड़ा गांव के पास अनियंत्रित पिकअप बाइक को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार किसान भोला बिंद (48) की मौत हो गई जबकि पत्नी, पुत्री सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।इनमें चार की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बबुरी थाना क्षेत्र के सिरगुजियां निवासी भोला बिंद ने चोरमरवां गांव के सिवान में पटवन पर खेती की थी। गेहूं की कटाई मड़ाई होने के बाद गेहूं घर लाने के लिए भाड़े पर लगेज पिकअप लेकर पहुंचा। भोला पत्नी माधुरी व पुत्री पूजा को भी साथ ले गया था। गेहूं लादकर पिकअप पर सवार होकर बृहस्पतिवार को घर आ रहा था। इसी दौरान लेवा इलिया मार्ग पर भुड़कुड़ा गांव के समीप बाइक से आ रहे शहाबगंज निवासी अरशद (30) की पिकअप से टक्कर हो गई। इसके बाद पिकअप भागने लगी और आगे जाकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में गौरी गांव निवासी चालक विकास बिंद (25), गांव का ही उसका साथी अशोक बिंद (45), भोला बिंद (48) , उसकी पत्नी माधुरी (42) और पुत्री पूजा (14) घायल हो गए। सूचना मिलते ही बबूरी थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया जहां भोला बिंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पुत्री पूजा, विकास, अशोक बिंद व बाइक सवार अरशद को चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पत्नी माधुरी को चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जानकारी लगते ही गौरी प्रधान संतोष बिंद, जमुआ पूर्व प्रधान पन्ना बिंद व शुभचिंतकों की भीड़ चिकित्सालय पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed