फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Family of sorrow broken over family members due to Lekhpal's death

लेखपाल की मौत से परिवार वालों पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 24 Dec 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Family of sorrow broken over family members due to Lekhpal's death
चकिया। नौगढ़ तहसील में कार्यरत चकिया नगर के निवासी लेखपाल सुशांत सिंह यादव की ट्रेन से कटकर हुई मौत से उसके परिवारीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो वर्ष तक चकिया तहसील में काम कर चुके साथी की मौत से लेखपाल भी आहत हैं। आस-पास के लोग भी शोक में डूब गए हैं। बुधवार को मृत लेखपाल के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग उनके आवास पर पहुंचे। नगर के वार्ड नं.पांच कालिका धाम कालोनी के निवासी अध्यापक अवध बिहारी सिंह के तीन पुत्रों में सुशांत सबसे बड़े थें। उनके दो भाई अजीत यादव एयरफोर्स में ओसोम में तैनात हैं। तीसरा भाई सुधीर यादव बीए का छात्र है। मृतक सुशांत की पत्नी किरण यादव का रो-रोकर हाल बेहाल है। सुशांत के दो पुत्र छह वर्ष के सम्राट तथा सात माह के विराट है। बुधवार को नगर के निवासी राजकुमार जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, आलोक जायसवाल, कैलाश खरवार, सुनील यादव, रमेश यादव, शंकर सिंह दादा, राजकुमार गुप्ता के साथ लेखपाल रामअशीष, लोकेश द्विवेदी, राम इकबाल रंजन, राजन प्रसाद, मधु शर्मा, आशुतोष, अल्ताफ हुसैन, बाबर रहे। सकलडीहा: नौगढ़ में तैनात लेखपाल सुशांत की मौत पर प्रशासनिक अधिकारी से लेकर लेखपाल संघ मर्माहत है। बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम प्रदीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व कर्मियों ने शोक संवेदना प्रकट किया। अंत में परिवार को आर्थिक मदद देने की पहल की गई। एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि जीवन से बड़ा कोई धन नही है। बगैर दबाब में रहकर कार्य का संपादन करे। तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्र और नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने घटना को लेकर दुख जताया। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल संघ के साथ अधिकारियों ने मृत लेखपाल की गतात्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर रजिस्टार कानूनगों अजय बहादूर सिंह, राजस्व निरीक्षक संजय मौर्य, दिनेश सिंह, प्यारेलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed