{"_id":"673e3bd393a2638a190e0268","slug":"family-kept-sleeping-thieves-took-away-jewelery-and-cash-chandauli-news-c-189-1-svns1013-123389-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सोता रहा परिवार, गहना और नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सोता रहा परिवार, गहना और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल स्थित एक घर को चोरों ने मंगलवार की रात खंगाल दिया। छत के रास्ते घुसे चोर आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये नकद और 15 लाख से ज्यादा के गहने ले गए। बुधवार को पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के काली महाल निवासी पप्पू पंजाब नेशनल बैंक में सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। इसी बीच सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते चोर घर में घुस गए और पप्पू के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद चोर बक्से और अलमारी से नकदी और गहने समेट ले गए।
बुधवार को भोर में पप्पू की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसियों को बुलाकर उसने दरवाजा खोलवाया तो दूसरे कमरे में रखी आलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि साढ़े तीन लाख रुपये नकद और 16 से 17 लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।